जुबैर की गिरफ्तारी पर लगा राजनीतिक तड़का, राहुल बोले जो भाजपा के झूंठ को उजागर करता उसकी होती गिरफ्तार

0
14

राष्ट्रीय:- ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबैर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा है पुलिस ने उन्हें IFSO यूनिट ने सेक्शन 153 ए और 295 ए के तहत हिरासत में लिया है। वही अपनी हिरासत पर मोहम्मद जबैर का कहना है कि उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई। वही जबैर की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और जबैर जमकर ट्रेंड करने लगे। कई लोग जबैर की गिरफ्तारी को सही ठहरा रहे हैं तो कई लोग जबैर के पक्ष में खड़े है।

वही अगर हम विपक्षी नेताओं की बात करे तो वह जबैर की गिरफ्तारी को अपने स्वार्थ हेतु इस्तेमाल कर रहे हैं और मोदी सरकार पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं। जबैर की गिरफ्तारी पर तृणमूल सांसद, एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी, राहुल गांधी, ने ट्वीट किया। वही सोशल मीडिया इस समय दो भागों में विभक्त हो गया है। जबैर की गिरफ्तारी पर ओवैसी ने कहा जुबैर की गिरफ्तारी अत्यधिक निंदनीय है। क्योंकि उन्हें बिना किसी नोटिस के गिरफ्तार किया गया है। नियमो का उलंघन हुआ है। दिल्ली पुलिस मुस्लिम विरोधी बयानों पर मौन धारण करे रहती है लेकिन गलत सूचना को सही करने बताने वाले पर जल्द कार्यवाही करती है।

 

 

 

वही राहुल गांधी ने जुबैर की गिरफ्तारी पर कहा कि , जो भाजपा की कट्टरता और झूंठ को उजागर करता है वह उन्हें खतरा लगता है। सच की एक आवाज को गिरफ्तार करने से एक हजार और आवाजें उठेंगी। सच्चाई की हमेशा निरंकुशता पर विजय होती है। जानकारी के लिए बता दें पत्रकार जुबैर भाजपा नेता नुपूर शर्मा को नफरत फैलाने वाले कहने के बाद से सुर्खियों में थे और अब धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में इन्हें हिरासत में लिया गया है।