महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर जनपद में आयोजित होगें भव्य कार्यक्रम

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

कल जनपद में मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती,अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

अमेठी। महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के सफल आयोजन के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कल देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि है जिन्होने विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य की रचना श्री राम के जीवनकाल में की। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा वर्णित स्थल जिन्हें राम-जानकी मार्ग, राम वन-गमन मार्ग आदि के रूप में जाना जाता है, सम्पूर्ण भारत स्थल पर लगभग 280 स्थलों के रूप में आज भी विद्यमान है। उत्तर प्रदेश में राम-जानकी मार्ग तथा राम वन-गमन मार्ग के अन्तर्गत अनेक स्थल विद्यमान है जहाँ भारतीय संस्कृति के मूल तत्व एवं मान्यताएं सुरक्षित है। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयन्ती को जनपद में भव्य रूप से मनाया जाये। वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों का व्यापक प्रचार प्रसार व आमजन मानस को इससे जोड़ने के लिये महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मन्दिर आदि पर दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत 8, 12 व 24 घंटे का वाल्मीकि रामायण पाठ के कार्यक्रम किये जाये। उन्होने कहा कि श्रीराम व श्री हनुमान तथा रामायण से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों/मन्दिरों का चयन करते हुये रूचिपूर्ण आयोजन के साथ रामायण पाठ/भजन आदि के कार्यक्रम कराये जाये। अपर जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर जनपद में स्थापित राम मंदिर, हनुमान मंदिर आदि पर कार्यक्रम आयोजित किये जाये, आयोजन स्थल पर पीने के पानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व मन्दिर की साज-सज्जा का उचित प्रबन्ध किया जाये, साथ ही कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाये। आयोजन स्थल पर कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये बैठने की उचित व्यवस्था की जाये। बैठक में उपजिलाधिकारी अमेठी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *