पटना में सकुशल मिले पडरौना से लापता उर्वरक विक्रेता संदीप केडिया

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। चार दिन से लापता उर्वरक विक्रेता संदीप केडिया के पटना में होने की सूचना से परिजनों व परिचितों के मुरझाए चेहरे पर खुशी लौट आई है। वहां राजेंद्रनगर क्षेत्र में सकुशल होने की खबर के बाद परिवारीजन संदीप को लेने पटना रवाना हो गए हैं।
[object Promise]
रामकोला कस्बे के उर्वरक विक्रेता संदीप केडिया (42) सोमवार को व्यक्तिगत कार्य से पडरौना आए थे। ड्राइवर को अपने अधिवक्ता के यहां जाने की बात कहकर पैदल ही निकल गए थे। उनका मोबाइल व बैग भी गाड़ी में ही था। शाम पांच बजे तक वापस नहीं लौटे तो कार चालक अधिवक्ता के यहां पहुंचा। अधिवक्ता ने संदीप के गायब होने की सूचना परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। परिजन पडरौना पहुंचे और देर शाम तक तलाश के बाद कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। मंगलवार व बुधवार को भी संदीप की खोजबीन होती रही लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार को एक रिश्तेदार ने संदीप के पटना में होने की सूचना दी। पटना के राजेंद्रनगर इलाके के गेस्ट हाउस में संदीप के होने की खबर मिलते ही परिजन पटना के लिए रवाना हो गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *