पति-ससुर की हत्या कर फिर प्रेमी के साथ बनाए शारीरिक संबंध`

admin
By admin
2 Min Read

ये मामला झारखंड के जमशेदपुर में बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर की है. यहां अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ पति ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. जिसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इसके बाद पत्नी ने वहीं प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद उसने बदल कमरे में सो रहे ससुर की भी हत्या कर दी. सुबह पिता और पुत्र दोनों की लाश घर से बरामद हुई. पिता का नाम 70 वर्षीय सुशील मोहंती था जबकि बेटे का नाम 40 वर्षीय राजू मोहंती था. हालांकि पुलिस ने 8 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर दिया और आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया. 

दरअसल, पुलिस को जांच  के दौरान बेटे के गले पर निशान मिले थे. जिसके बाद पुलिस का शक पत्नी पर गया था. जिसके बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ की. जिसके बाद दोनों ने हत्या की बात को कबूल लिया. 

मृतक के चार बच्चे हैं. जबकि आरोपी महिला का पहले से ही अपराधिक रिकॉर्ड रहा है. वो गांजा बेचने के आरोप में जेल भी जा आचुकी है. वो कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आई थी. जबकि उसका प्रेमी पिछले दो महीने से उसके यहां ही किराये का कमरा लेकर रह रहा था

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *