आ रही है YAMAHA की ये नई गाड़ी, जुपिटर का एक्सटेंशन

admin
By admin
2 Min Read

Desk। यामाहा ने जुपिटर के नए वर्जन 135LC अंडरबोन-स्टाइल टू-व्हीलर को भी लॉन्च कर दिया है। बता दें कि स्टाइल के साथ इसमें पहले वाले मॉडल के मुकाबले में कई बदलाव किये गए हैं। 

2022 में लॉन्च हुआ यामाहा जुपिटर 135LC FI एक स्पोर्टी लुक वाल स्कूटर है जो अच्छे प्रदर्शन और कई फीचर्स के साथ आता है। जुपिटर के इस नए वैरिएंट को कंपनी ने मेलेशिया में लॉन्च किया है।

मलेशिया में बड़ी संख्या में खरीदार इस मॉडल में दिलचस्पी दिखा रहे है। पहले वाले मॉडल के मुकाबले इसी बात करें तो इसके हैंडलबार-माउंटेड हेडलैंप, एप्रन-माउंटेड टर्न इंडिकेटर्स, और टेल लैंप में बदलाव भी किया गया है। इस वैरिएंट में LCD कंसोल के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग, स्टोरेज के लिए फ्रंट कम्पार्टमेंट और 4.6-लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया गया है।

यामाहा जुपिटर के 135LC में 135cc सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन भी मौजूद है जो 12hp की पॉवर और 11.79Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगी। सेफ्टी के लिहाज से 2022 Yamaha Jupiter 135LC FI में आगे और पीछे दोनों रिम्स पर डिस्क ब्रेक भी दिए गए है। इसकी कीमत लगभग 1.43 लाख रुपये रखी गई है। मलेशिया में कंपनी ने इसे चार कलर ऑप्शन; लाल, नीला, ग्रे और काला में उपलब्ध कराया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *