डेस्क । पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अपनी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विवाद की जारी सियासत के बीच शुक्रवार को सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा (Qamar Javed Bajwa) के साथ बैठक की है।
इस बैठक को देश के हालिया राजनीतिक हालात के संदर्भ में जोड़कर देखा जा रहा है। पाक के लोकल मीडिया सूत्रों की माने तो, इस बैठक का एजेंडा पाकिस्तान में इस्लामिक देशों के संगठन (Organisation of Islamic Countries) के शिखर सम्मेलन, बलूचिस्तान में चल रही अशांति या इमरान खान के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रित हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार “पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अधिकांश नेता इस बैठक के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, इस बैठक का नतीजा देश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।”
