VIDEO : फुटबाल स्टेडियम की मैच के दौरान दर्शक गैलरी गिरी , 200 से ज्यादा जख्मी

admin
By admin
2 Min Read

मलप्पुरम: उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले में वंदूर के पास शनिवार रात एक फुटबाल स्टेडियम की अस्थायी दीर्घा ढह जाने से 200 से अधिक लोग जख्मी हो गए. पुलिस के मुताबिक, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं.  हादसा मैच शुरू होने से पहले हुआ.  पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना वंदूर और कालिकावु के पास एक फुटबॉल के दीवाने गांव पोंगोडु से मिली, जहां एक ‘सेवेन्स’ फुटबॉल मैच खेला जा रहा था.

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि यह घटना रात करीब नौ बजे की है जब दो स्थानीय टीमों के बीच सेवेन्स फाइनल मैच खेला जा रहा था. पुलिस ने कहा, ‘घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.’ अस्थायी गैलरी में कथित तौर पर 2,000 से अधिक दर्शकों को समायोजित किया गया था.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंच पर दर्शक बैठे हैं, जैसे ही वह गिरती है. कुछ लोग उसके नीचे दब जाते हैं, जबकि कुछ लोगों को मैदान में भागते हुए देखा जा सकता है. 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *