भारत:- हिंदी हमारी राज भाषा है लेकिन भारत सरकार इसके प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं रख रही और इसे विश्वस्तर पर सम्मान दिलाने का अथक प्रयास कर रही है। अब खबर आई है कि भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को सम्मान दिलाने के लिए कदम बढ़ाया है। इसके साथ ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र की एक परियोजना के लिए 8,00,000 अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया।
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर रवींद्र ने संयुक्त राष्ट्र को इस रकम का चेक इसलिए दिया है ताकि वह दुनिया भर में हिंदी भाषी आबादी तक उसका व्यापक प्रचार कर सकें। जानकारी के लिए बता दें यूएन के बारे में हिंदी में जानकारी प्रसारित करने के लिए वर्ष 2018 में ‘हिंदी @ यूएन’ (Hindi @ UN) परियोजना शुरू की गई है।
संयुक्त राष्ट्र लोक सूचना विभाग के समर्थन से चल रही इस परियोजना का उद्देश्य हिंदी भाषा की पहुंच को बढ़ाना और दुनिया भर के लाखों हिंदी भाषी लोगों के मध्य हिंदी के लिए वैश्विक जागरूकता लाना है। यह समान्यतः हिंदी के व्यापक पर प्रचार प्रसार का आधिकारिक प्रचार प्रसार है।
यह सामान्य तौर पर हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित है भारत 2018 से संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग (डीजीसी) के साथ साझेदारी कर रहा है और हिंदी का विस्तार करने के लिए प्रयासरत है।
