भारत ने कोरोना टीकाकरण में बनाया रिकॉर्ड, महज 21 दिनों में 50 लाख लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

देश में आज तक कोराना परीक्षण का 20 करोड़ से पार पहुंच गया, जिसमें पिछले 24 घंटों के दौरान 7,40,794 नमूनों का परीक्षण किया गया है। देश भर में 1214 सरकारी और 1155 निजी प्रयोगशालाओं समेत कुल 2369 जांच प्रयोगशालाओं से रोजना इसके परीक्षण की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। मंत्रालय ने बताया कि देश में सक्रिय मामले डेढ़ लाख से भी कम हो गए हैं जो आठ महीनों में सबसे कम है। अब तक 54 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया है। देश में संक्रमण दर अब 1.37 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, कोरोना वायरस संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से करीब 83.3 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए हैं और मृतक संख्या बढ़कर 1,54,918 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में महामारी से 95 और लोगों की मौत हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *