आंदोलनकारी किसानों का देशव्यापी चक्का जाम आज, दिल्ली-राजस्थान बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

admin
By admin
2 Min Read

Countrywide Chakka Jam Updates

  • हरियाणा: किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र पलवल में सुरक्षा कड़ी की गई है[object Promise]

– किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र लोनी बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

 

– किसान संगठनों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

– दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने में दिल्ली पुलिस की सहायता के लिए, सीमाओं सहित दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री और रिजर्व फोर्सेस के लगभग 50 हजार जवान तैनात हैं। दिल्ली में कम से कम 12 मेट्रो स्टेशनों पर किसी भी गड़बड़ी के मद्देनजर अलर्ट पर हैं।

– कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

– कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों का आज पूरे देश में चक्का जाम का आह्वान। इसके मद्देनज़र सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी की गई है।

– किसानों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए गाज़ीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा 

किसान यूनियनों द्वारा प्रस्तावित ‘चक्का जाम’ के मद्देनजर अतिरिक्त बलों की तैनाती के साथ दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सड़कों पर  बैरिकेडिंग की गई है और कंटीले तार लगाए गए हैं। लाल किले के पास भी भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। किसान पिछले दो महीने से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *