ईरान में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 की मौत इतने घायल

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। ईरान के खुजेस्तान प्रांत के एक बाजार में अज्ञात हमलावरों ने खुलेआम प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। वहीं इस फायरिंग में 5 लोगों की मौत भी हो गई। वहीं 10 लोग इसमें जख्मी भी हो गए।
ईरान की समाचार एजेंसी IRNA की माने तो खुजेस्तान के इजेह शहर के सेंट्रल मार्केट में कुछ अज्ञात हमलावर दो बाइकों से आए और उन्होंने यहां सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी भी शुरू कर दी। इस हादसे में 5 की मौत हो गई। और अभी इस हमले की जिम्मेदारी किसी गुट ने नहीं ली है और इससे पहले 26 अक्टूबर को शिराज में शाह चेराग मकबरे पर इस्लामिक स्टेट ने हमला भी कर दिया था और इसमें 13 लोगों की मौत हुई थी। 
जानकारी के लिए बता दें ईरान में 16 सितंबर को मेहसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी और तीन दिन तक वह पुलिस हिरासत में थी, उस पर ईरान के ड्रेस कोड का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। मेहसा अमिनी की मौत के बाद ईरान में पिछले दो महीने से विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं और ईरान प्रशासन ने इन्हें दंगों का नाम दिया है। इसमें अब तक सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। वहीं ईरान प्रशासन का यह दावा है कि कई सुरक्षाबलों की भी मौत हो गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *