जानिए कब लॉन्च होगी विक्रम-एस मिसाईल, डेट हुई कन्फर्म

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क।। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) द्वारा देश के पहले निजी राकेट ‘विक्रम-एस’ के प्रक्षेपण की तैयारी पूरी कर चुका है।
आपको बता दें कि देश का पहला प्राइवेट राकेट का प्रक्षेपण 15 नवंबर को तय किया गया है, पर स्काईरूट की ओर से यह कहा गया है कि खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए यह प्रक्षेपण अब 18 नवंबर को किया जाएगा।
स्काईरूट एयरोस्पेस ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी भी साझा कि यह राकेट 18 नवंबर को सुबह 11.30 बजे लान्च किया जाएगा। साथ ही उन्होंने इस राकेट की तस्वीरें भी साझा की। आपको बता दें कि देश का पहले निजी राकेट अपने साथ तीन पेलोड अंतरिक्ष में ले जाएगा और इनमें भारती के दो और विदेशी ग्राहक का एक पेलोड होगा। वहीं स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक पवन चंदना ने कहा है कि महीनों की मेहनत की बाद श्रीहरिकोटा स्थित खूबसूरत द्वीप से हमारे मिशन के प्रारंभ की घोषणा करते हुए वह बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। आपको मालूम हो कि इस राकेट का नाम मशहूर वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की याद में ‘विक्रम-एस’ रखा गया है।
क्या बोले PM मोदी
आपको बता दें कि इस राकेट लान्च से भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में नया युग शुरू हुआ है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 अक्टूबर को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसे लेकर बड़ी बातें भी कही थी। पीएम मोदी ने कहा था कि निजी क्षेत्र के लिए अंतरिक्ष के खुलने से कई युवा स्टार्ट-अप इस क्षेत्र में काम करना भी चाह रहे हैं। पीएम मोदी ने इस शुरुआत को क्रांतिकारी बदलाव करार दिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *