[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जहाँगीरपुरी | 7 साल के मासूम ने कहा इसी से मेरा घर चलता था…ईद आ रही है अब कैसे मनाएंगे?
राष्ट्रीय

जहाँगीरपुरी | 7 साल के मासूम ने कहा इसी से मेरा घर चलता था…ईद आ रही है अब कैसे मनाएंगे?

admin
Last updated: April 17, 2026 12:28 pm
admin
Share
SHARE

डेस्क। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बुधवार को काफी वायरल हुई, सामने आई तस्वीर में एक छोटा बच्चा दुकान के मलबे के नीचे दबे समान को बटोरता दिखाई दे रहा है। दुकान का मलबा पड़ा है और उसपर बच्चा कुछ ढूंढता नज़र आ रहा है; जितना नसमझ उतना ही मासूम भी।

वायरल हुई तस्वीर के बाद कई मीडिया संवाददाताओं ने बच्चे की खोज कर पुछताज की। इसी कड़ी में एक रिपोटर जब बच्चें से पूछता है कि ये सब सामान क्यों बटोर रहे हो। तो उदास मन से बच्चा बोलता है, कि इसी से हमारा घर चलता था।

बता दें कि जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के बाद से ही तनाव की स्तिथि उत्पन्न हो गई है। इसके बाद MCD ने हिंसा वाली जगह पर अवैध संपत्तियों और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की घोषणा कर दी। यह बुलडोजर अभियान 20 अप्रैल को शुरू हुआ, करीब सुबह 10 बजे एमसीडी का बुलडोजर चलना शुरू हुआ।

बुलडोजर से सड़क पर रखीं अवैध रेहड़ी पटरी को तोड़ा गया साथ ही यहां दुकानों पर भी बुलडोजर चला।

यहां पर एक मस्जिद के पास बनी अवैध दुकान को भी तोड़ा गया। इतना ही नहीं कार्यवाही के अंतर्गत एमसीडी ने मस्जिद के गेट को भी तोड़ दिया, जो अवैध था।

MCD की इस कार्यवाही के बाद लोग टूटी हुई दुकानों से अपना सामान बटोरते नजर आए। इनमें एक बच्चा भी था। आसिफ 7-8 वर्ष का है।

आसिफ अपनी टोड़ी गई दुकान के मलबे से सामान और पैसे बटोर रहा था। जब एक मीडिया संस्थान के रिपोर्टर ने आसिफ से सवाल किया कि ये क्या कर रहे हो, तो उसने बताया कि इससे हमारा घर, दुकान इससे चलता है। आसिफ ने आगे बताया कि मैं स्कूल जाता हूं और घर का काम भी करता हूं। 

वेंडर सर्टिफिकेट होने के बावजूद बिना नोटिस के तोड़ी गईं दुकानें

आसिफ की मां रहिमा ने मीडिया को बताया कि रेहड़ी पटरी वालों को एमसीडी ने वेंडर सर्टिफिकेट दिया था लेकिन बिना नोटिस दिए ही उनकी दुकानो को तोड़ दिया गया। आसिफ के पिता अकबर ने बातचीत के दौरान बताया कि जब एमसीडी के लाइसेंस देने के बाद उन्होंने अपनी दुकान में फ्रिज लगाया था। लेकिन बुलडोजर ने सब तोड़ दिया। रिपोर्ट के अनुसार आसिफ की मां ने ऑफ कैमरा मीडिया को बताया कि वह ईद के लिए बच्चों के कपड़ों के लिए पैसा इकट्ठा कर रहीं थीं पर अब दुकान टूट गई तो ईद कैसे मनाएंगे। 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मुगलों ने भी किया था कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार, आखिरी सास तक इस्लाम अपनाने को नहीं तैयार हुए गुरु तेग बहादुर
Next Article सेक्स सिर्फ जरूरत नहीं बल्कि बचाता है बीमारियों से

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?