जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अपने जन संपर्क कार्यक्रम के तहत नौ केंद्रीय मंत्रियों ने जम्मू क्षेत्र में रविवार को नौ जगहों का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कटरा गईं व महेंद्रनाथ पांडेय ने धनशल का दौरा किया। अर्जुन राम मेघवाल व जी.मुरलीधरन ने कठुआ, जबकि अनुराग ठाकुर व पीयूष गोयल ने जम्मू में जन संपर्क कार्यक्रम में भाग लिया।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर का दौरा किया, आर.के.दोधा व अश्विनी चौबे ने सांबा का दौरा किया। यह 36 केंद्रीय मंत्रियों का सप्ताह भर लंबी यात्रा का दूसरा दिन था। इन मंत्रियों को जम्मू-कश्मीर भर में 60 जगहों का दौरा करना है। यह अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद केंद्र के जन संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है।