राष्ट्रीयआप सरकार पर मनोज तिवारी ने बोला हमला, कहा- ताहिर हुसैन के...

आप सरकार पर मनोज तिवारी ने बोला हमला, कहा- ताहिर हुसैन के साथ उसके आका को भी मिलनी चाहिए सजा

आप सरकार पर मनोज तिवारी ने बोला हमला, कहा- ताहिर हुसैन के साथ उसके आका को भी मिलनी चाहिए सजा

नई दिल्ली। उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली में हुई हिंसा में आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर अंकित शर्मा की हत्या को लेकर मामला भी दर्ज किया गया है। इसी बीच दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप सरकार पर निशाना साधा है।

सांसद मनोज तिवारी ने अपने ट्वीट के जरिए आईबी स्टाफ अंकित शर्मा की हत्या करने के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि दुगनी सजा मतलब अब ताहिर के साथ साथ उसके आका को भी सजा मिलनी चाहिए। निर्धारित समय सीमा की अवधि में साजिशकर्ताओं को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 400 बार चाकू से गोदना एक IB अफसर को? धार्मिक असहिष्णुता ने आप को कितना गिरा दिया है।

वहीं दिल्ली हिंसा के मामले में ताहिर हुसैन का नाम सामने आने पर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफतौर पर कहा था कि अगर हिंसा में किसी भी आप नेता के शामिल होने के सबूत मिलते हैं तो उसको दोगुनी सजा दी जाई जानी चाहिए। ताहिर को पार्टी से सस्‍पेंड भी कर दिया गया है।

क्या है मामला…

आपको बताते जाए कि IB के स्टाफ अंकित शर्मा उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली के खजूरी खास इलाके से मंगलवार से लापता थे। उनका शव बुधवार को चांदबाग इलाके के एक नाले से बरामद किया गया था। दिल्‍ली पुलिस में कर्मी उनके पिता रविंदर शर्मा ने ताहिर हुसैन को अंकित की हत्‍या का जिम्‍मेदार ठहराया था। भाजप नेता कपिल मिश्रा ने भी एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि ताहिर के नेतृत्‍व में बवाल कर रहे पत्‍थरबाजों ने अंकित की हत्‍या की है।

आपको बताते जाए कि IB के स्टाफ अंकित शर्मा उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली के खजूरी खास इलाके से मंगलवार से लापता थे। उनका शव बुधवार को चांदबाग इलाके के एक नाले से बरामद किया गया था। दिल्‍ली पुलिस में कर्मी उनके पिता रविंदर शर्मा ने ताहिर हुसैन को अंकित की हत्‍या का जिम्‍मेदार ठहराया था। भाजप नेता कपिल मिश्रा ने भी एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि ताहिर के नेतृत्‍व में बवाल कर रहे पत्‍थरबाजों ने अंकित की हत्‍या की है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories