प्रदेशउत्तर प्रदेशबीसलपुर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को उनके बलिदान दिवस पर किया गया याद...

बीसलपुर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को उनके बलिदान दिवस पर किया गया याद चित्र पर माल्यार्पण कर

बीसलपुर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को उनके बलिदान दिवस पर किया गया याद चित्र पर माल्यार्पण कर

रिपोर्ट ज़ाहिद अली

बीसलपुर अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद को उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद बीसलपुर में स्थित आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों ने चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम कि अध्यक्षता श्रीमती बिहारी लाल पूर्व विधायक ने कहा कि क्रांतिकारियों के विचारों को आत्मसात न करने कि वजह से ही हम आज देश कि वर्तमान परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार हैं। 

बीसलपुर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को उनके बलिदान दिवस पर किया गया याद चित्र पर माल्यार्पण कर

कार्यक्रम में अनोखे लाल गंगवार खंडसारी ने कहा कि हमें आजादी दिलाकर देश के विकास की नीव चंद्र शेखर आजाद जसे क्रांतिकारियों ने डाली थी। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता देव स्वरुप पटेल ने कहा कि आज हम अपने कर्तव्यों को भूलकर केवल अपने अधिकारियो के लिए लड़ रहे हैँ।

चंद्र शेखर आजाद ने जो जीवन जिया वह काफ़ी पीड़ाजनक था निश्चित रूप से अपने विचारों और कार्यकलापों से वे इतना बड़ा कार्य कर गए, जिनकी वजह से आज हम वैचारिक स्वतंत्रता और आजादी की सांस ले रहे हैं। पटेल ने कहा  कि चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान को भुलाने वाली पीढ़ी को सही दिशा नहीं मिल सकती। कार्यक्रम में अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में पार्क की दुर्दशा कई वर्षों से बनी हुई है जिसके रख- रखाव एवं साफ -सफाई को क्रांतिकारी विचार मंच उत्तरप्रदेश के साथियों एवं मोहल्ले वासियों के सहयोग से पार्क की सफाई पुताई कराई गयी। 

कार्यक्रम में श्री राजेश लल्ला, कामता प्रसाद कश्यप, राकेश मिश्रा, नरेंद्र कुमार गंगवार एडवोकेट, राजेश कुमार वर्मा, राज कुमार गंगवार, शिव शंकर, दया शंकर, सर्वेश कुमार, कृपाल मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री जंग बहादुर ने किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories