देश– महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 11 लोगो की मौत हो गई है। हादसा बस में आग लगने से हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुँच गई और आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई है। घटना कल रात की है।
सूत्रों का कहना है कि बस में भीषण आग लग गई इस आग में झुलस कर 11 लोगो की मौके पर मौत हुई है। वही कई लोग हादसे में घयाल हुए हैं जिनको अस्पताल में इलाज हेतु एडमिट करवाया गया है।
आग ने जैसे ही बस को अपनी चपेट में लिया। इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगो की भीड़ इक्कठा होने लगी। पुलिस बचाव कार्य मे जुट गई है। वही फायरब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। हादसा नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर हुआ है.
पुलिस को अब तक यह नही पता चल पाया है कि इस लग्जरी बस में आग कैसे लग गई है। यात्रियों के घर मे सूचना दी गई है। लगातार पुलिस इस कवायद में लगी है कि वह बस के मालिक के बारे में पता लगा सके। लोगो का कहना है कि बस अचानक से उठती हुई दिखाई दी। यात्री कुछ कर पाते तब तक बस आग की गिरफ्त में थी।
