आज मुस्लिम समाज मना रहा है पैगम्बर मोहम्मद का जन्मदिन

admin
By admin
2 Min Read

आध्यात्मिक– ईद मिलाद उन नबी का मुस्लिम समाज मे काफी महत्व है। यह इस्लाम का प्रमुख त्योहार है। इस दिन को लोग पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। लोग काफी अच्छे से तैयार होते हैं नमाज़ अदा करते हैं अपने दीन को याद करते हैं और एक दूसरे को इस त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं। इसे कई लोग ईद ए मिलाद के नाम से भी जानते हैं।
वही इस साल आज यानी 8 अक्टूबर को ईद ए मिलाद का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन मुस्लिम समाज मे जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जुलूस निकाले जायेगे। 
अगर हम इस्लाम धर्म की बात करे तो उसके अनुसार मोहम्मद पैगम्बर का जन्म 571 ईसा पूर्व हुआ था। जब पैगम्बर मोहम्मद 6 साल के थे तो इनकी अम्मी का निधन हो गया था। अम्मी के निधन के बाद पैगम्बर मोहम्मद की परवरिश इनके चाचा ने की थी। 
मुस्लिम समाज के लोगो का कहना है कि पैगम्बर मोहम्मद अल्लाह के दूत थे। उनके अल्लाह के आशीर्वाद के रूप में कुरान मिली थी और उन्होंने अल्लाह के आशीर्वाद से कुरान का संदेश पूरे देश मे दिया।
आज के दिन मुस्लिम समाज के लोग पूरी रात प्रार्थना करते हैं। वही सुबह लोग अपने घरों को , मस्जिद को सजाते हैं। नमाज अदा की जाती है। लोगो के लिए हितकारी काम किये जाते हैं। लोग दान करते हैं और जरूरत मन्दों की मदद करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *