महबूबा मुफ्ती का आरोप : कश्मीर को कब्रिस्तान बनाने के लिए बीजेपी जिम्मेदार

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। आतंक से उभरता जम्मू-कश्मीर अब राष्ट्रीय सियासत में कदम रखता दिखाई दे रहा है। जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा दुनिया को बताना चाहती है कि यहां सबकुछ ठीक है, लेकिन सच तो यह है कि उन्होंने घाटी को कब्रिस्तान बनाकर रख दिया है। संवादाताओं से बातचीत के दौरान महबूबा ने कहा कि PDP एक ऐसी जमात है जो कश्मीर में हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाती है। लेकिन यह बात भाजपा को सूट नहीं करती। वो (भाजपा) दुनिया को बताने चाहते हैं कि यहां सबकुछ ठीक है, जबकि उन्होंने जम्मू कश्मीर को कब्रिस्तान बनाया हुआ है। उन्होंने यहां नागरिकों को जिंदा दफन कर रखा है। यहां सच बोलने की इजाजत भी नहीं है। पर इसके खिलाफ हम आवाज उठाते रहेंगे।

आपको बता दें कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था। इस दौरान नेश्ननल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और महबूबा समेत यहां के कई नेताओं को नजरबंद भी कर दिया गया था। हालांकि, अब सभी को रिहा कर दिया गया है। महबूबा समेत अन्य नेता बार-बार अनुच्छेद 370 को बहाल करने और कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा वापस दिलाने को लेकर आवाज उठाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *