ट्रम्प की 36 घण्टे की भारत यात्रा पर मोदी सरकार ने उड़ाए 38 लाख

admin
By admin
2 Min Read

विदेश; अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर के साथ दो दिनों के लिए 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर आए थे तो उनके स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य तैयारी करवाई थी। नमस्ते ट्रम्प थीम के साथ उनका स्वागत किया गया था। सरकार ने ट्रम्प को खुश करने के लिए लाखो रुपये खर्च कर दिये थे।

वही अब ट्रम्प की भारत यात्रा के वक्त भारत सरकार ने कितना पैसा खर्च किया है इसका खुलासा हुआ है। आरटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि महज 36 घण्टे के लिए भारत की यात्रा पर आये डोनाल्ड ट्रंप के लिए भारत सरकार ने 38 लाख रुपये खर्च कर दिये। इस खर्चे में ट्रम्प के खाने पीने और रहने की सुविधओं को जोड़ा गया है। एक आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा दाखिल आरटीआई के विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी साझा की है।
जानकारी के लिए बता दें जब डोनाल्ड ट्रंप भारत आए थे तो इन्होंने अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली की यात्रा की थी। अहमदाबाद में डोनाल्ड ट्रंप ने 28 किलोमीटर का लम्बा रोड शो किया था। साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और तब नए मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम नमस्ते ट्रंप में हिस्सा लिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *