[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन नोएडा कीं एनआईसीपीआर लैब का
राष्ट्रीय

मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन नोएडा कीं एनआईसीपीआर लैब का

admin
Last updated: April 17, 2026 1:58 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

गौतमबुद्धनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नोएडा में आईसीएमआर की नई उच्च क्षमता वाली प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। नोएडा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च (एनआईसीपीआर) में आरटी-पीसीआर लैब का उद्घाटन होगा। जिले में इस लैब के उद्घाटन के बाद प्रतिदिन 6 हजार से ज्यादा कोरोना जांच हो सेकेंगी।

उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जब जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. से बात की तो उन्होंने कहा, “हां, प्रधानमंत्री मोदी 27 जुलाई को लैब का उद्घाटन करने जा रहे हैं। तैयारी की जा रही है।”

आईसीएमआर के पीआरओ लोकेश ने बताया, “नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च की नई लैब कोविड डेडिकेटेड लैब होगी। इसमें रोजाना 6000 से 10000 तक कोविड जांच हो सकेगी।”

शनिवार को नोएडा में प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन करने आए प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने लैब की स्थापना के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस लैब से पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली एनसीआर के लोगों को फायदा होगा।

फिलहाल जिले में आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त पांच लैबों में कोरोना जांच होती है। इनमें सेक्टर-62 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजी (एनआईबी), कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स), सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआइए, सेक्टर-128 स्थित जेपी हॉस्पिटल व ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल और लाल पैथ लैब शामिल हैं। इसके अलावा जिले के अन्य निजी अस्पताल व पैथोलॉजी लैब में सैम्पल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जांच के लिए भेजा जाता था। इन लैबों में प्रतिदिन 2000 से अधिक सैम्पल जांच की क्षमता है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article दिल्ली में सीआरपीएफ अधिकारी ने सीनियर को गोली मारने के बाद की आत्महत्या
Next Article रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- ‘स्टे एंड स्टडी इन इंडिया’ शिक्षा का है नया फंडा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?