[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में सीआरपीएफ अधिकारी ने सीनियर को गोली मारने के बाद की आत्महत्या
राष्ट्रीय

दिल्ली में सीआरपीएफ अधिकारी ने सीनियर को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

admin
Last updated: April 17, 2026 1:58 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली के पॉश इलाके लोधी एस्टेट में शुक्रवार देर रात को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सब इंस्पेक्टर ने अपने एके 47 सर्विस हथियार से पहले एक सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

ऐसा माना जा रहा है कि अधिकारियों में घटना से पहले कथित रूप से लड़ाई हुई थी।

हादसा रात को करीब 10.30 बजे 61, लोधी एस्टेट, गृह मंत्रालय (एमएचए) को आवंटित एक बंगले में हुआ।

घटनास्थल पर जब पुलिस टीम पहुंची तो उन्होंने देखा कि इंस्पेक्टर ने खाना खाने के लिए टिफिन को बस खोला ही होगा, तभी उसे गोली मारी गई थी, जबकि दूसरे सीआरपीएफ अधिकारी का शव फर्श पर पड़ा था। दोनों अधिकारियों को गोली लगी थी और जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक वे मर चुके थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि किस वजह ने अधिकारी को यह कदम उठाने पर मजबूर किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों अधिकारियों के बीच हाथापाई हुई थी, जिस कारण सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने अपने सहयोगी दशरथ सिंह पर गोली चला दी। दोनों एक ही कमरे में रहते थे। सब-इंस्पेक्टर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर का था, जबकि इंस्पेक्टर हरियाणा के रोहतक का था।

डीआईजी, सीआरपीएफ, एम. दिनाकरन ने कहा, “कल रात एक भयावह घटना में सीआरपीएफ के 122 बीएन के एक एसआई ने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मारने से पहले उसी बीएन के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना 61, लोधी एस्टेट की है। घटना की वजहों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है और इसके अंत तक ले जाया जाएगा। इसी बीच सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सामना से उद्धव बोले- सिर्फ आर्थिक चिंताओं को देखकर पक्ष में नहीं लॉकडान हटाने के…
Next Article मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन नोएडा कीं एनआईसीपीआर लैब का

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?