[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सामना से उद्धव बोले- सिर्फ आर्थिक चिंताओं को देखकर पक्ष में नहीं लॉकडान हटाने के…
राष्ट्रीय

सामना से उद्धव बोले- सिर्फ आर्थिक चिंताओं को देखकर पक्ष में नहीं लॉकडान हटाने के…

admin
Last updated: April 17, 2026 1:58 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

मुंबई:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  (Uddhav Thackeray) ने शनिवार को कहा कि वह राज्य में कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन (Lockdown) को केवल आर्थिक चिंताओं के कारण पूरी तरह से हटाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी (Pandemic) से पैदा हुई चुनौती पर विचार करते हुए स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों के बीच संतुलन बनाने की ज़रूरत है।  उन्होंने कहा, “मैं कभी नहीं कहूंगा कि लॉकडाउन (Lockdown) को पूरी तरह से हटाया जाएगा। लेकिन मैंने कुछ चीजों को धीरे-धीरे फिर से खोलना शुरू कर दिया है। एक बार फिर से खुलने पर इसे दोबारा बंद नहीं किया जाना चाहिए. इसलिए मैं चरणबद्ध तरीके से क़दम उठाना चाहता हूँ, आप सिर्फ़ अर्थव्यवस्था या स्वास्थ्य के बारे में ही नहीं सोच सकते। दोनों के बीच संतुलन बनाने की ज़रूरत है।” ठाकरे   (Uddhav Thackeray) ने शनिवार को शिवसेना (Shiv Sena) के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित एक साक्षात्कार में यह बयान दिया।

कोरोना महामारी को लेकर महाराष्‍ट्र के CM उद्धव ठाकरे बोले, ‘मैं डोनाल्‍ड ट्रंप नहीं हूँ, अपनी आंखों के सामने…’

राज्य में लागू लॉकडाउन 31 जुलाई तक चलेगा। जून के बाद से सरकार ने अपनी ‘मिशन बिगिन अगेन’ पहल के तहत चरणबद्ध तरीके से पाबंदियाँ हटानी शुरू कर दी थीं। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह महामारी एक वैश्विक युद्ध है। इसने पूरी दुनिया पर असर डाला है। जिन देशों ने यह सोचकर जल्दबाजी में लॉकडाउन हटा दिया था कि यह बीमारी ख़त्म हो गई है वे इसे फैलने से रोकने के लिए फिर से पाबंदियाँ लगाने पर मजबूर हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन्हें सेना कि सहायता लेनी पड़ी।” उन्होंने कहा, “कई लोग लॉकडाउन का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है। ऐसे लोगों से मैं कहना चाहूंगा कि मैं लॉकडाउन हटाने के लिए तैयार हूँ लेकिन अगर इसकी वज़ह से लोगों की मौत हुई तो क्या आप जिम्मेदारी लेंगे? हम भी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।”

कोविड प्रबंधन के लिए धारावी वैश्विक रोल मॉडल है: सीएम उद्धव ठाकरे

मुंबई में उपनगरीय रेल सेवाएँ बहाल करने पर ठाकरे ने कहा, “क्या होगा अगर परिवार बीमार पड़ने लगे और उनके मकानों को सील कर दिया जाए? इसलिए हर चीज चरणबद्ध तरीके से होगी।” अपनी सरकार के छह माह पूरे होने पर ठाकरे ने कहा कि वह कुछ निर्दलियों के समर्थन वाली तीन दलों के गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह केवल ठाकरे सरकार नहीं है बल्कि हर किसी की सरकार है खासतौर से राज्य के निवासियों की जिन्होंने इस प्रयोग को स्वीकार किया।” ठाकरे ने कहा कि छह महीने का कार्यकाल कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और निसर्ग चक्रवात जैसी चुनौतियों से भरा रहा।  उन्होंने कहा, “मैं राजनीतिक चुनौतियों की परवाह नहीं करता। लोगों का मुझ पर भरोसा है।”

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री असलम शेख को हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण

मुंबई में कोविड-19 की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा, “मुंबई में सेना बुलाने की कभी ज़रूरत नहीं पड़ी। मुझे ऐसे प्रशासन पर गर्व है जिसने इस चुनौती का सामना किया और शहर में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज़ के लिए अस्थायी अस्पताल बनाए.” महामारी के दौरान मंत्रालय, राज्य सचिवालय न जाने को लेकर हुई आलोचना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक से लोगों को सभी काम करने में मदद मिली और कहीं आने-जाने की कोई ज़रूरत नहीं है।कोविड-19 महामारी के दौरान अकादमिक वर्ष की शुरुआत पर ठाकरे ने कहा कि ई-लर्निंग ही एकमात्र विकल्प है।

मुंबई में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मरीजों के लिए उद्धव सरकार ने किया 3520 और बिस्तरों का इंतजाम

विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के हाल के दिल्ली दौरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के हालात का जायजा लेने के लिए गए होंगे। मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों के ‘पीएम केयर्स फंड’ में दान देने और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान न देने का ज़िक्र करते हुए कहा, “वह दिल्ली जाते हैं और महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति के बारे में बात करते है क्योंकि उन्होंने अपनी विधायक निधि दिल्ली में दी है।” उन्होंने कहा, “हाल ही में एक सर्वेक्षण में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताया गया। इससे कई लोगों के पेट में दर्द हो गया है।” ठाकरे ने उन आलोचनाओं को भी खारिज कर दिया कि उनकी सरकार ने कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या को छिपाया। उन्होंने कहा, “डब्ल्यूएचओ और वाशिंगटन पोस्ट ने राज्य सरकार की कोशिशों की सराहना कि है।”

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article रेहाना फातिमा की केरल हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
Next Article दिल्ली में सीआरपीएफ अधिकारी ने सीनियर को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?