मुस्लिम महिला पर किया हमला, फाड़ा हिजाब, जाने मामला

admin
By admin
2 Min Read

विदेश:- जहां भारत मे इस समय नुपुर शर्मा के बयान के बाद हिन्दू मुस्लिम विवाद उफान पर है। लेकिन भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ सभी को बराबरी से बोलने का अधिकार दिया गया है ओर यहां मुस्लिम का शोषण नहीं हो रहा बल्कि वह अपने लिए आवाज उठा रहे हैं। लेकिन अगर हम बात जर्मनी की करे तो यहां मुस्लिम समाज की स्थिति काफी खराब है। यहां उनपर अत्याचार तो होते हैं लेकिन उन अत्याचारों के खिलाफ बोलने की हिम्मत किसी मुस्लिम में नहीं है। वही अगर हम बात इस समय की करें तो जर्मनी में इस समय मुस्लिम समाज के खिलाफ होने वाले अपराध बढ़ते जा रह गए है।

जर्मनी में रोज कोई न कोई ऐसी घटना होती है जो सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर जर्मनी में मुस्लिम के खिलाफ इतने अत्याचार क्यों हो रहे हैं। अभी कल ही की बात के जब राजधानी बर्लिन में हिजाब पहने एक मुस्लिम महिला पर लोगो ने हमला किया। जर्मनी के स्थानीय अखबार डेर तागेसपिगेल के अनुसार लोगो ने हिजाब पहनेमहिला के सिर पर हमला करने से पहले उसका हिजाब फाड़ दिया। 
हिजाब फाड़ने के बाद हमलावर ने महिला के सिर पर बार किया और उसके शरीर के ऊपरी हिस्से को चोट पहुंचाई। रिपोर्ट में बताया गया जिस मुस्लिम महिला पर हमला हुआ उसकी उम्र 39 साल है जबकि हमलावर की उम्र 37 साल है। यह घटना राजधानी बर्लिन के वेसेनसे जिले के एक रेस्तरां में हुई। इस घटना से पहले जर्मनी के के प्रेंजलाउर बर्ग जिले में मुस्लिम महिला पर नस्लीय टिप्पणी करने का मामला सामने आया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *