जन्मदिन के दिन कैटरीना करेगी प्रेग्नेंसी का ऐलान

admin
By admin
2 Min Read

मनोरंजन:- अभी हाल ही में न्यू वेडिंग कपल रणवीर कपूर व आलिया भट्ट ने अपने फैन्स को अपने घर आने वाले एक नन्हे मेहमान की जानकारी देते हुए उनके साथ अपनी खुशी साझा की। लोगो ने दोनो को जमकर बधाई दी। वही अब इस समय सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल काफी ट्रेंड कर रहे हैं। लोग कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर तरह तरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि अब जल्द ही वह अपने फैन्स को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दे सकती है।

असल मे लोगो का कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाना जायज भी है। क्योंकि लम्बे समय से कैटरीना कैफ सोशल मीडिया से दूर है। वही वह कई पार्टीज ओर इवेंट में भी पब्लिक एपियरिंग करने से बच रही है। वह काफी कैमरे से दूर दूर नजर आ रही हैं जिसके कारण उनके फैन्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि कैटरीना अपने जन्मदिन के दिन प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सकती है। 
जानकारी के लिए बता दे 16 जुलाई को कैटरीना कैफ का जन्मदिन है। फैन्स को इनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार है। लोग यह उम्मीद लगा रहे हैं कि कैटरीना अपने जन्मदिन के दिन लोगो को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर खुश कर देंगी। लोग यह भी कह रहे हैं कि कैटरीना का काफी विद करण के शो से गायब रहने का कारण भी उनकी प्रेग्नेंसी है। कैटरीना को आखिरी बार करण के 50 वें जन्मदिन में देखा गया था। जिसके बाद से वह पब्लिक के बीच से गायब है। 
हालाकि कैटरीना के परिवार ने उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को कई बार नकारा है। उनका कहना है कि वह अपने काम में काफी व्यस्त हैं जिसके चलते वह लोगो को समय नही दे पा रही है। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अलग अलग रखती है। अभी कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म क्रिसमस की शूटिंग कर रही है यह एक एंटरटेनमेंट फ़िल्म है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *