एनडीए : राज्यों के चुनाव ने बदला राज्यसभा का सियासी संतुलन, जानें कब तक हो जाएगा एनडीए का बहुमत

[object Promise]

 नई दिल्ली, बिहार चुनाव के साथ मध्यप्रदेश-गुजरात सरीखे राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने अगले डेढ साल में भाजपा-एनडीए के राज्यसभा के आंकड़ों के गणित को और मजबूत करने की राह खोल दी है। राज्यों की चुनावी कामयाबी भाजपा-एनडीए को राज्यसभा में बहुमत के और निकट पहुंचा रही है। राजनीतिक उलटफेर ज्यादा नहीं हुआ तो 2022 के राज्यसभा के द्विवाíषक चुनाव के समय भाजपा उच्च सदन में संख्या बल का शतक पूरा कर लेगी। जबकि एनडीए इस दौरान बहुमत की दहलीज पर पहुंचने के करीब होगा। अगले साल राज्यसभा की सात सीटें खाली हो रही हैं, मगर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का अस्त्तिव नहीं होने की वजह से वहां की चार सीटों पर चुनाव नहीं हो सकेंगे। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा बहाल होने तक राज्यसभा की कुल संख्या 245 से घटकर 241 रह जाएगी और ऐसे में एनडीए को बहुमत के लिए 121 सीटों की जरूरत होगी। जबकि एनडीए के सदस्यों का सदन में आंकड़ा मौजूदा वक्त में 112 पहुंच गया है। साफ है कि एनडीए को अपने बूते बहुमत के लिए अब नौ से दस सीटों की ही जरूरत है।

[object Promise]
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा बहाल होने तक राज्यसभा की कुल संख्या 245 से घटकर 241 रह जाएगी और ऐसे में एनडीए को बहुमत के लिए 121 सीटों की जरूरत होगी। जबकि एनडीए के सदस्यों का सदन में आंकड़ा मौजूदा वक्त में 112 पहुंच गया है।

विपक्ष की एकजुट ताकत पर भी एनडीए भारी

वैसे एनडीए के मित्र दल बीजू जनता दल के पास नौ, वाइएसआर कांग्रेस के छह, अन्नाद्रमुक के नौ सदस्य हैं। इन दलों ने लगभग हर बडे विधायी मामलों में विपक्षी खेमे के रुख से अलग एनडीए सरकार का साथ दिया है। इन तीन दलों की साझी संख्या मिलाकर एनडीए के पास राज्यसभा में 136 सदस्यों की ताकत का समर्थन है। अभी हाल में ही एनडीए से अलग हुए अकाली दल के तीन और बसपा के चार सदस्य हैं। बसपा 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही हर अहम मुददों पर राज्यसभा में विपक्षी खेमे के रुख से अलग प्रत्‍यक्ष या परोक्ष रूप से एनडीए सरकार के साथ ही खड़ी दिखाई पड़ी हैं। जबकि हाल में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ एनडीए से अलग हुई अकाली दल के भी तीन सदस्य हैं जो विपक्षी खेमे के बजाय एनडीए के निकट हैं। इस तरह राज्यसभा में संख्या बल के हिसाब से अब विपक्ष की एकजुट ताकत पर भी एनडीए भारी पडेगा।

छह सालों में कांग्रेस की सीटें आधी से भी ज्यादा घटी

राज्यसभा के लिए नवंबर की शुरूआत में हुए चुनाव में उतरप्रदेश से आठ सीटें जीतकर भाजपा ने उच्च सदन में अपने सीटों की संख्या 92 पहुंचा ली है जो पार्टी के लिए रिकॉर्ड भी है। बिहार में राज्यसभा की अभी दो सीटें रिक्त है, जिसमें एक भाजपा को मिलनी तय है। इस तरह राज्यसभा में तीन अंकों का आंकड़ा छूने से भाजपा अब बहुत दूर नहीं है। बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक जैसे राज्यों में अगले डेढ़ साल में होने वाले चुनावों में भाजपा शतक के आंकड़े तक पहुंच जाएगी।

वहीं लोकसभा में अपनी कमजोर संख्या के चलते राज्यसभा को प्रभावी विपक्ष का जरिया बनाने वाली कांग्रेस की बीते छह साल में संख्या घटकर आधी से भी कम रह गई है। उच्चसदन में अब कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 38 रह गई है जो 2014 में 85 से ज्यादा थी। राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद अगले साल फरवरी में रिटायर हो रहे हैं और जम्मू-कश्मीर की सीटों के भरे जाने की कहीं कोई गुंजाइश नहीं। ऐसे में कांग्रेस की एक और सीट कम हो जाएगी। वैसे अभी ही राज्यसभा में विपक्षी की साझी ताकत घटकर 78 के करीब रह गई है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस, वामदल और शिवसेना भी शामिल है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img