राष्ट्रीयफतेहपुर : जंगल गई दो सगी बहनों की निर्ममता से हत्या, दोनों...

फतेहपुर : जंगल गई दो सगी बहनों की निर्ममता से हत्या, दोनों आंखें फोड़कर शव को तालाब किनारे फेंका

[object Promise]

कानपुर, असोथर थाने के गांव में भैयादूज के दिन सोमवार दोपहर चना का साग तोडऩे के लिए जंगल गई दो बहनों की क्रूरतापूर्वक आंखे फोड़कर हत्या कर दी गई और उनके पैर बांधकर सिंघाड़ा के तालाब के किनारे फेंक दिया गया। दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। देर रात तक घटनास्थल पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा।

[object Promise]
चना का साग तोडऩे गईं बहनें देर शाम तक घर नहीं आई। देर शाम सिंघाड़ा तालाब के किनारे बरामद हुए दोनों शव। निर्मम हत्या के कारणों को लेकर ग्रामीण में आक्रोश। दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी। देर रात तक घटनास्थल पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा।

नुकीली वस्तु से फोड़ी गई बहनों की आंखें

एक गांव निवासी धोबी की दो बेटियां दोपहर को घर से निकलकर खेत में चने का साग तोडऩे गई थी। देर शाम तक जब सगी बहनें घर नहीं आईं तो स्वजन ने उनकी खोजबीन शुरू की। देर शाम स्वजन व ग्रामीण सिंघाड़ा बोए तालाब के पास पहुंचे तो वहां पर सगी बहनों के शव आस-पास पड़े हुए थे। ग्रामीणों की मानें तो दोनों बहनों की आंखें किसी नुकीली वस्तु से फोड़ी गईं थी क्योंकि खून बह रहा था। उसके साथ ही दोनो के पैर बंधे हुए थे।

ग्रामीणों की सूचना मिलते ही एसओ रणजीत बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और शवों को बरामद किया। एसओ का कहना था कि पानी में डुबो-डुबोकर हत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है।

शव कब्जे में लेने पर पुलिस से झड़प, ग्रामीणों में रोष 

आरोपिताें के नाम उजागर करने और गिरफ्तारी की मांग के बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हो गयी। पुलिस ने सख्ती से पेश आते हुए दोनों को शवों को थाने पहुंचा दिया है। सोमवार की देरशाम शवों के मिलने की सूचना से गांव वाले जमा हो गए। प्रधान और चौकीदार की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दिवंगत बेहटियों स्‍वजन को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

करुण स्‍वर में बोलीं दिवंगत बेटियाें की मां

बेसुध मां ने बताया कि एक बेटा व चार बेटियां हैं जिसमें दिवंगत बेटियां घर की दुलारी थी। प्राइमरी पाठशाला में बड़ी बेटी कक्षा चार व छोटी बेटी कक्षा दो में पढ़ती थी। हृदय विदारक घटना से वह टूट सी गई हैं। मामले पर चाचा ने कहा कि उनके परिवार में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, दोनो बेटियों  की आंख जिस बेरहमी से फोड़ी गई है उससे यही लग रहा है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। वे बोले कि हत्या करने का दूसरा कोई कारण हो ही नहीं सकता।

इनका ये है कहना

दोनों बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हुई है। सिंघाड़ा के कांटों की खरोंच से आंख से खून निकल रहा है। शरीर में कहीं पर भी चोट के गहरे निशान नहीं है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जो भी रिपोर्ट आएगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। – प्रशांत वर्मा, एसपी 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories