राष्ट्रीयइस बैंक ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया बचत खाता, 7 फीसद...

इस बैंक ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया बचत खाता, 7 फीसद ब्याज दर के साथ ढेर सारे फायदे

[object Promise]

नई दिल्ली, पीटीआइ। स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों से जमा पर अधिक ब्याज दर की पेशकश करने के लिए जाने जाते हैं। अब इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESFB) ने सात फीसद ब्याज दर वाला महिला बचत खाता लॉन्च किया है। इस बचत खाते का नाम इवा सेविंग अकाउंट (Eva savings account)  है। बैंक ने सोमवार को ही यह लॉन्च किया है।

[object Promise]
बैंक ने कहा बचत खाते पर सात फीसद ब्याज दर के साथ ही यह मुफ्त स्वास्थ्य जांच और महीला डॉक्टरों स्त्रीरोग विशेषज्ञ और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ अनलिमिटेड टेली-कंसल्टेशन की भी पेशकश करता है।

ईएसएफबी ने एक प्रेस रिलीज में कहा,  ‘इवा, एक यूनिक सेविंग अकाउंट है, जो  स्वास्थ्य, धन और समृद्धि जैसे हर पहलू में भारतीय महिलाओं की भलाई को संबोधित करने की कोशिश करता है।’

बैंक ने कहा, ‘बचत खाते पर सात फीसद ब्याज दर के साथ ही यह मुफ्त स्वास्थ्य जांच और महिला डॉक्टरों, स्त्रीरोग विशेषज्ञ और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ अनलिमिटेड टेली-कंसल्टेशन की भी पेशकश करता है।’

यह बैंक अकाउंट लॉकर्स पर 25 से 50 फीसद की छूट के साथ ही ग्राहकों से गोल्ड लोन रेट्स पर छूट व पीएफ छूट की भी पेशकश करता है। इवा सभी तरह की महिलाओं के लिए उपलब्ध है। जिनमें वेतनभोगी, होममेकर्स, बिजनेसवुमन, सीनियर सिटीजन, ट्रांसवुमन और नॉन रेजिडेंस वुमन भी शामिल हैं। साथ ही इस अकाउंट में कोई मेंटेनेंस शुल्क भी नहीं है।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रेसिडेंट एवं कंट्री हेड (ब्रांच बैंकिंग, लायबिलिटीज, प्रोडक्ट एंड वेल्थ) मुरली वैधनाथन ने कहा, ‘इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लोगों विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाए का काम किया है। बैंक ने अपने उत्पादों और महिलाओं को अपने वित्तीय निर्णय लेने में इन्फॉर्म, इन्वॉल्वड और इंडिपेंडेंट बनाने वाले प्रावधानों से उन्हें सशक्त बनाया है।’

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories