राजनीतिक दल अपनी हार छुपाने के लिए ईवीएम को दोष दे रहे:- ओवैसी

admin
By admin
2 Min Read

UttarPradesh| उत्तरप्रदेश में बीजेपी की शानदार जीत हुई है सपा मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर कर आई है। पूरे चुनाव में सपा भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देंखने को मिली और कांग्रेस बसपा व एआईएमआईएम का बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा जिसके बाद इन पार्टियों को लगातार आलोचनाओ का सामना करना पड़ रहा है। 

वही यदि हम बात एआईएमआईएम की करें तो अससुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में इस पार्टी ने यूपी में अपनी जीत को मुक्कमल करने के लिए अथक प्रयास किया। लेकिन मुस्लिम जनता ने ओवैसी को नकार दिया और इन्हें यूपी में एक भी सींट नहीं मिली है। लेकिन अपने कटाक्ष के लिए विख्यात ओवैसी ने चुनाव परिणाम के बाद बयान दिया है और यूपी चुनाव में भाजपा की जीत और सपा की हार को इंगित किया और कहा है कि यूपी में 80 बनाम 20 की जीत है।
उन्होंने आगे कहा, लोकतंत्र में इस प्रकार की परिस्थितियों को काफी समय तक देखना पड़ेगा। वही उन्होंने राजस्थान और गुजरात मे चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वही यूपी में राजनीतिक दल अपनी हार छुपाने के लिए ईवीएम को दोष दे रहे है लेकिन सच सभी को पता है। मैने 2019 में भी कहा था कि खराबी मशीन में नही लोगों के दिमाग मे लगाई गई चिप में है। वही यूपी की जीत में इस चिप ने अहम भूमिका निभाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *