गुजरात दौरे के बाद पीएम ने की मां हीराबेन से मुलाकात

0
13

डेस्क।  देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात मे आगमी विधानसभा चुनावों को लेकर पहली बैठक के बाद अपनी मां हीराबेन से मिले। पीएम ने गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी से उनके आवास पर ही मुलाकात की।

मुलाकात में पीएम ने पहले मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सामने आईं तस्वीरों में पीएम मोदी को अपनी मां के साथ टेबल पर खाना खाते देखा जा सकता है। 

इससे पहले पीएम मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव नजदीक आने के कारण, शुक्रवार को पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं के साथ अहम बैठक कर नेताओ को संबोधित किया।

उन्होंने बैठक के बाद ट्वीट में लिखा, “गुजरात के प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी के साथी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।  हमारा पार्टी संगठन लोगों की और अधिक प्रभावी ढंग से सेवा कैसे कर सकता है और राष्ट्रीय विकास में योगदान दे सकता है, इसपर चर्चा की।”