देश– कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोदी सरकार को पीओके वापस लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि अभी पाकिस्तान की स्थिति बेहतर नहीं है। वह कमजोर है। मोदी सरकार को अभी उससे पीओके वापस लेना चाहिए। यह हनारे कर्तव्य में शामिल होना चाहिए।
जानकारी के लिये बता दें कांग्रेस नेता का बयान ऐसे समय मे आया है जब उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने स्वयं यह कहा है कि हम पाकिस्तान से पीओके वापस लेने के लिये पूर्णतः तैयार हैं। हमें बस सरकार के आदेश का इंतजार है।
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कह चुके हैं कि पीओके वापस लेना संकल्प है। भारत वैसे तो किसी को भी नहीं छेड़ता है। लेकिन अगर कोई आंख दिखाता है तो वह किसी को छोड़ता भी नहीं है।
