PM नरेंद्र मोदी ने बताया ‘Covid 19 टास्क फोर्स’ बनेगी,  कैसे और क्या होगा इसका काम, जानिये !

admin
By admin
2 Min Read

PM नरेंद्र मोदी ने बताया ‘Covid 19 टास्क फोर्स’ बनेगी,  कैसे और क्या होगा इसका काम, जानिये !

 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से देश की अर्थव्यवस्था  को बचाने के लिए नई टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister of India) ने देश के नाम संबोधन में इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कोरोना महामारी से उत्पन्न हो रही आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, वित्त मंत्री के नेतृत्व में सरकार ने एक कोविड-19- इकोनॉमिक रिस्पॉन्स टास्क फोर्स  के गठन का फैसला लिया है।

पीएम मोदी  ने कहा कि हाई इनकम वालों को अपने यहां काम करने वालों का ध्यान रखना चाहिए। अगर वो कोरोना वायरस के चलते काम पर नहीं आते हैं तो उनकी सैलरी नहीं काटें । उनको भी अपना घर चलाना होता है। इसलिए उनका खास ध्यान रखें । कोरोना से लड़ने में आप भी सहभागी बनें।

क्या करेगी टास्क फोर्स– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में बताया कि वित्त मंत्री कोविड-19 टास्क फोर्स की अध्यक्ष होंगी. ये भी सुनिश्चित करेंगी कि, आर्थिक मुश्किलों को कम करने के लिए जितने भी कदम उठाए जाएं, उन पर प्रभावी रूप से अमल हो ।

संकट के इस समय में मेरा देश के व्यापारी जगत, उच्च आय वर्ग से भी आग्रह है कि अगर संभव है तो आप जिन-जिन लोगों से सेवाएं लेते हैं, उनके आर्थिक हितों का ध्यान रखें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *