महामारी बन चुके ‘कोरोना वायरस’ से बचने के लिए लोग अपना रहे अजीबों-गरीब उपाय, तस्वीरें देख आ जाएगी हंसी

0
8

महामारी बन चुके ‘कोरोना वायरस’ से बचने के लिए लोग अपना रहे अजीबों-गरीब उपाय, तस्वीरें देख आ जाएगी हंसी

नई दिल्ली। कोरोना से बचाव के लिए लोग नए-नए तरीके निकाल रहे हैं और उनकी तस्वीर व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। भीड़ से बचने के लिए कोई कुत्तों को साथ ले कर चल रहा है तो कोई अपने शरीर पर कार्ड-बोर्ड की चकती पहन कर घूम रहा है।ऐसे में लोग इनके अनोखे एक्सपेरिमेंट को खूब पसंद कर रहे हैं।

Image

सोशल प्लैटफॉर्म पर इन वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है और शेयर किया जा रहा है।महामारी बन चुके कोरोना वायरस (COVID-19) से बचने के लिए लोग अजीबों-गरीब उपाय अपना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई सारी मीम्स शेयर की जा रही हैं।

कुछ तस्वीरों को शेयर कर बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के संपर्क में ना आने के लिए लोग अनोखे उपाय अपना रहे हैं। ऐसे में एक तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक इंसान कई सारे पालतू कुत्तों के साथ घर के बाहर निकला हुआ है। कुत्ते उस इंसान को चारों तरफ से घेरकर चलते दिखाई दे रहे हैं ।