अपनी मां की याद में बेटा बनवा रहा है भव्य मंदिर, जाने वजह

admin
By admin
1 Min Read

देश– कहते हैं मां से बढ़कर इस जीवन मे कोई नही हो सकता। एक मां ही है जो हमे निस्वार्थ प्रेम कर सकती है। वही अब अपनी मां की याद में एक बेटा भव्य मंदिर का निर्माण करवाने जा रहा है।
खबर आंध्रप्रदेश की है। जहां श्रीकाकुलम में एक बेटा अपनी मां की याद में भव्य मंदिर का निर्माण करवा रहा है। बेटे का कहना है कि वह अपनी पीढ़ियों के लिए एक मिशाल बनना चाहता है। 
बेटे का कहना है कि इस मंदिर में उसकी मां की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस मंदिर का काम उसने साल 2019 में शुरू करवाया था। वही अब जल्द ही यह मंडी5बनकर तैयार हो जाएगा।
बेटे का नाम श्रवण कुमार है। बेटा का कहना है कि इस मंदिर में उनकी मां की 6 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की जाएगी। मैं अपनी मां से अत्यधिक प्रेम करता था। वह मेरे लिए मेरा ईश्वर थी। अभी कुछ साल पहले मैंने उन्हें खो दिया है। लेकिन अब मैं उनका मंदिर बनावा रहा हूँ। मुझे लगेगा मेरी मां मेरे साथ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *