क्या भारत की पहल रोक देगी रूस-युक्रेन वार

admin
By admin
2 Min Read

देश– युक्रेन और रूस के मध्य जारी विवाद खत्म होने का नाम नही ले रहा है। कई बार दोनो देशो के मध्य शांति वार्ता हुई लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नही निकला। भारत कई बार यह कह चुका है कि युद्ध से कोई निष्कर्ष नही निकलता इस विवाद को बातचीत से सुलझा लेना चाहिए।
वही अब एक बार पुनः भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह कहा है कि रूस और युक्रेन को अपने मध्य जारी विवाद को बातचीत से सुलझा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा, ग्लोबल साउथ (अल्प विकसित एवं विकासशील देश) किसी निर्णय को प्रभावित करने की वास्तविक क्षमता नहीं रखता, लेकिन वह युद्ध के प्रभाव का खामियाजा महसूस कर रहा है।
उन्होंने यह भी कहा की भारत युद्ध मे विश्वास नही रखता। भारत इस युद्ध को समाप्त करवाना चाहता है। लेकिन युद्ध को समाप्त करवाने में हमारी क्या भूमिका होगी। यह हम नही जानते हैं।
जैसा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुतिन से कहा था आज का युग युद्ध का नही है। ठीक वैसे ही आज कई देश यह समझ चुके हैं कि अब समय बदल चुका है। अब समय युद्ध का नही रह गया है।
अब इन दोनों देशों को मेज पर लौटना चाहिए और युद्ध को रोकने के लिए बातचीत करनी चाहिए। क्योंकि युद्ध का खामियाजा वो देश भी भुगत रहे हैं जिनका इस युद्ध से कोई ताल्लुक नही है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *