आतंकी संगठन ने पाक को दी धमकी बोले, हम आ रहे हैं

0
15

डेस्क। आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (Tehreek-e-Taliban Pakistan) ने वीडियो जारी कर पाकिस्तान की सरकार को धमकी दे डाली है। इस वीडियो में आतंकी संगठन द्वारा कहा गया है कि “हम आ रहे हैं।” और एक मिनट 46 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया है।
आपको बता दें इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है। और इसमें एक व्यक्ति हाथ में कागज का टुकड़ा लिए दिखता भी है। और कागज पर उर्दू और अंग्रेजी में धमकी भरे संदेश भी लिखे गए हैं। साथ ही इस वीडियो को इस्लामाबाद के मरगल्ला हिल्स से शूट किया गया है। और इसमें पाकिस्तान की संसद को भी पेश किया गया है। 
वीडियो बनाने वाला भी हुआ गिरफ्तार
डॉन न्यूज के अनुसार पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने वीडियो बनाने वाले टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) सदस्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बता दें टीटीपी पाकिस्तान में बैन है। वहीं इस आतंकी संगठन ने हाल के दिनों में पाकिस्तान के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं और पाकिस्तान के इंटरनल मिनिस्टर राणा सनाउल्लाह ने हाल ही में अफगानिस्तान में टीटीपी के ठिकानों के खिलाफ संभावित सैन्य अभियान का संकेत भी दिया था।
बता दें सनाउल्लाह ने यह कहा था कि अफगानिस्तान में ठिकाना बनाकर छिपे विद्रोहियों से अगर पाकिस्तान को खतरा है तो हमारे पास अफगानिस्तान में जाकर उनके ठिकानों पर कार्रवाई करने का कानूनी अधिकार भी है। और अगर अफगानिस्तान की सरकार ने उन्हें खत्म करने के लिए कार्रवाई नहीं की तो इस्लामाबाद अफगानिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर हमला भी कर सकता है।