चल रहा था मस्जिद मरमत का काम नीचे दबा मिला मंदिर का ढांचा

admin
By admin
2 Min Read

देश:- आज कल भारत मे हिन्दू मुस्लिम के बीच विवाद तूल पकड़े हुए हैं। अब इसी बीच मेंगलुरु से एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। खबर है कि यह एक मस्जिद के नीचे हिन्दू मंदिर का ढांचा मिला है। जबसे यह खबर सामने आई है तब से इस मामले की जांच शुरू हो गई है। यह ढांचा उस व्यक्त प्राप्त हुआ जब जुमा मस्जिद का नवीनीकरण हो रहा था।

मेंगलुरु में मस्जिद के नीचे हिन्दू मंदिर का अवशेष मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। हिंदुओ ने दावा किया है कि इस स्थान पर मस्जिद से पूर्व मंदिर मौजूद था। वही विश्व हिंदू परिषद के नेताओ ने कहा है कि मस्जिद की मरम्मत का काम तबतक के लिए रोका जाना चाहिए जब तक इस मामले की जांच नहीं हो जाती और पूरे दस्तावेज सामने नहीं आ जाते। 
वही दक्षिण कन्नड़ कमिश्नरेट ने इस मामले में शन्ति बनाए रखने के निर्देश देते हुए बताया कि प्रशासन भू अभिलेखों की जांच करा रहा है। जल्द ही मामले में साक्ष्य प्राप्त होंगे। वही दक्षिण कन्नड़ उपायुक्त राजेंद्र केवी ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी इलाके के अधिकारियों और पुलिस विभाग से प्राप्त हुई है। मस्जिद और मंदिर के सम्बंध में जो दावे किए जा रहे हैं हम उनकी जांच करवा रहे हैं जल्द ही इस मामले की सच्चाई सामने आएगी। तब तक सभी शान्ति बनाए रखे और किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *