विदेश: रूस और युक्रेन के मध्य जारी युद्ध को आज 58 वां दिन है। रूस ने युक्रेन में इस युद्ध के दौरान काफी तबाही मचाई। दोनो देशो ने एक दूसरे को धराशायी करने के लिए अपने अपने हथियारों का बखूबी इस्तेमाल किया। अब खबर यह आ रही है कि 9 मई को रूस युक्रेन युद्ध पर विराम लग सकता है और रूस अपनी निर्णायक विजय आ ऐलान कर सकता है।
जाने रूस क्यों चुन सकता है 9 मई की तारीख:
9 मई की तारीख रूस के महत्वपूर्ण है क्योंकि हर वर्ष रूस 9 मई को विक्ट्री डे के तौर पर मनाता है। यह दिन रूस जर्मनी की नाजी सेना पर मिली निर्णायक जीत की खुशी में मनाता है। इस दिन देश के राष्ट्रपति वोलोदिमिर पुतिन राष्ट्र को सम्बोधित करते हैं। अब इस बार माना जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति डॉन बॉस पर मिली अपनी सफलता के बाद युक्रेन में अपनी निर्णायक विजय का ऐलान कर युद्ध को विराम दे सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें रूसी सेना ने दावा किया है कि उन्होंने युक्रेन के मारियोपुल पर अपना कब्जा कर लिया है। वही रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन ने खुद मारियोपुल में हमारी जीत की घोषणा की है। वही उन्होंने अपने रक्षा मंत्री को कुछ ऐसे संकेत दिए हैं जिससे यह स्पष्ट है कि अब वह युद्ध को विराम देने का विचार कर रहे हैं।
