डेस्क। कर्नाटक के हुबली-धारवाड (Hubli-Dharwad) जिले में एक हिन्दू युवक के जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला चर्चा में आया है। हुबली की पुलिस ने इस मामले में 12 लोगो को नामजद अभियुक्त भी बनाया है और पूरे मामले की तह तक जाने के लिये जांच भी शुरू कर दी है।
आपको बता दें यह मामला इसी साल मई के महीने का है। वहीं पुलिस द्वारा दायर FIR के मुताबिक 26 साल का श्रीधर गंगाधर (Shreedhar Gangadhar) मूल रूप से मण्डया का रहने वाला बताया गया है। साथ ही वह कुछ आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा था। प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे श्रीधर ने अपनी तकलीफ अपने एक साथी अताउर रहमान को बातायी भी है। अताउर मदद के नाम पर उसे बेंगलुरु की एक मस्जिद में ले गया और मस्जिद में श्रीधर को एक कमरे में बंद कर जबर्दस्ती उसका खतना कर दिया गया और उसके बाद बलपूर्वक उसे गाय का मांस खाने को मजबूर भी किया गया।
श्रीधर का धर्म परिवर्तन कराने के लिये आरोपियों ने सादे कागज पर उससे साइन भी करवा लिये और गंगाधर को नया मुस्लिम नाम मोहमद सलमान (Gangadhar aka Mohammad Salman) दे दिया। वहीं धर्म परिवर्तन (religious Conversion) करने वालो ने श्रीधर उर्फ सलमान के हाथ में एक रिवॉल्वर दे कर उसकी एक तस्वीर भी खींच ली।
आपको बता दें कि हुबली में चार दिन पहले श्रीधर गंगाधर अपनी एक फेस बुक मित्र से मिलने पहुंचा था, जहां उस पर कुछ अज्ञात लोगों ने एकदम से हमला कर दिया। श्रीधर को जब हुबली के थाने लाया गया तो उसने अपनी आप बीती पुलिस को बताई जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच करना शुरू कर दिया है।
