कुल्लू में हुआ हादसा, 7 लोगो की जान 10 गम्भीर रूप से घयाल

admin
By admin
1 Min Read

देश– हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रविवार शाम टैम्पो से भीषण दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में मौके पर ही 7 लोगो की मौत गई और 10 लोग गम्भीर रूप से घयाल हुए हैं। घयाल लोगो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक टैम्पो की रफ्तार बहुत तेज थी जिससे वैलेंस बिगड़ गया और टैम्पो खाई में गिर गया। घटना की वीडियो बीजेपी के स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वो कह रहे हैं कि दुर्घटना कुल्लू की बंजार तहसील में हुई है।
बंजार के विधायक ने बताया है कि पर्यटक राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से थे और उनकी शिनाख़्त की जा रही है। राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की मदद की है। कुल्लू ज़िले के एसपी गुरदेव सिंह ने कहा यह घटना कल रात 8 बजे की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *