देश– नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्हें एक महिला के साथ गालीबाजी करते देखा गया है और उनकी गिरफ्तारी हुई थी। वही अब नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में श्री कांत त्यागी की पत्नी कह रही है कि विनय अपना भाई है उन्हें जान का खतरा सांसद डॉ. महेश शर्मा से है। वीडियो में त्यागी समाज को एक साथ आने को कहा गया है और दावा किया जा रहा है कि राजिशों के द्वारा त्यागी समाज में फूट डाली जा रही है।
उन्होंने आगे कहा विनय के साथ जो झगड़ा चल रहा है उसके विषय मे मुझे कोई खास जानकारी नही है। लेकिन जैसे ही वह जेल से बाहर आते हैं यह विवाद खत्म किया जाएगा। बता दें यह वीडियो श्री कांतत्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।
इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह नोएडा के सांसद महेश शर्मा के खिलाफ बोल रही है और त्यागी समाज को सजग रहने की हिदायत दे रही है। उन्होंने उनपर संगीन आरोप लगाए हैं और कहा है उनसे त्यागी को जान का खतरा है। विरोधी इस समय सिर्फ अपना स्वार्थ साध रहे हैं और त्यागी समाज मे फूट डालने का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं।
