एयर यूएसए जो आज दुनिया की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन कंपनी है। पिछले 30 वर्षों में थोड़ा-थोड़ा करके बनाने के बाद किर्लिन वहां पहुंचे हैं। उसके मालिक डॉन किर्लिन ने जो आज दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन्स के मालिक हैं।
आपको बता दें कि यह एक सरकारी ठेकेदार है जो अमेरिकी रक्षा एजेंसियों, रक्षा ठेकेदारों और विदेशी सरकारों को सामरिक विमान सेवाएं प्रदान करती है।
सिर्फ ट्रेवल प्लान्स नहीं यह आदमी एफ/ए-18 हॉर्नेट, मिग-29 सहित दुनिया के सबसे बड़े निजी लड़ाकू जेट संग्रह का भी मालिक है। एयर यूएसए के डॉन किर्लिन दुनिया की सबसे उन्नत निजी वायु सेना के मालिक हैं।
रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स (RAAF) 2021 के अंत तक हॉर्नेट को F-35A ज्वाइंट स्ट्राइक फाइटर से बदल रही है। किर्लिन द्वारा खरीदे गए 46 जेट्स में से 36 आज भी उड़ान भर रहे हैं।
एयर यूएसए के पास केवल F18s ही नहीं है, इसके विमानों की शानदार श्रृंखला में BAE Systems Hawk, MiG-29, Aero L-39 और L-59 Albatros और Dassault Alpha Jet भी शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अपनी नवीनतम खरीद के साथ, एयर यूएसए चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के तीन पूरी तरह से तैयार किए गए स्क्वाड्रनों का मालिक होगा और साथ ही उनका संचालन भी करेगा।
डॉन किर्लिन ने बीते दिनों खुलासा किया कि कंपनी ने 1994 में पहला विदेशी सैन्य जेट और एल -39 अल्बाट्रॉस आयात किया था।
किर्लिन ने कहा कि उनके पास अल्कोहल तंबाकू और आग्नेयास्त्र ब्यूरो (एटीएफ) के साथ आठ लाइसेंस हैं। ये लाइसेंस उसे सैन्य मशीनगनों और तोपों के मालिक होने की अनुमति देते हैं।



