डेस्क। अलवर में 300 साल पुराने मंदिर को तोड़े जाने को लेकर सियासी घमासान आग पकड़ता नजर आ रहा है। मंदिर पर बुलडोजर चलाने के मामले पर कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है।
जहां एक ओर बीजेपी का कहना है कि सरकार तुष्टीकरण और वोट बैंक बनाए रखने के लिए मंदिरों पर निशाना साध रही है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी धार्मिक भावना भड़का कर माहौल खराब करने में लगी है। भारतीय जनता पार्टी ने मंदिर गिरवाएं हैं, कांग्रेस ने नहीं।
इसी कड़ी में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल मंदिर तोड़ने वाली जगह पर पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिया। भाजपा सांसद बालकनाथ जब अलवर पहुँचे तो पीछे चल रही भीड़ लगातार बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगा रही थी। किसी तरह भीड़ के गुस्से से बच कर निकले बीजेपी सांसद ने मंदिर तोड़ने का ठीकरा कांग्रेस के सिर पर फोड़ दिया।



