Home राष्ट्रीय आंध्र प्रदेश : विजयवाड़ा में नकली नोट सर्कुलेट के जुर्म में 3...

आंध्र प्रदेश : विजयवाड़ा में नकली नोट सर्कुलेट के जुर्म में 3 लोग गिरफ्तार

4
0

विजयवाड़ा, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में नकली नोट सर्कुलेट करने के जुर्म में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि एक गिरोह के तीन सदस्यों को विजयवाड़ा में नकली नोटों को प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों द्वारा गुरुवार को एक स्थानीय पान की दुकान के मालिक को नकली नोट देने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा पुलिस को आरोपियों के पास से एक रंगीन प्रिंटर और 3,200 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं।

आंध्र प्रदेश : विजयवाड़ा में नकली नोट सर्कुलेट के जुर्म में 3 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि आरोपियों द्वारा गुरुवार को एक स्थानीय पान की दुकान के मालिक को नकली नोट देने की कोशिश की गई थी।

बांग्लादेश बॉर्डर से 1.34 लाख के जाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार

बांग्लादेश की सीमा से सटे बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तस्करी को नाकाम करते हुए पुलिस ने 1.34 लाख रुपये के जाली भारतीय नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त नोटों में 2,000 और 500 रुपये के नोट शामिल है। सोमवार रात में शमशेरगंज थाना की पुलिस ने धुलियान घाट इलाके से इन जाली नोटों के साथ 38 वर्षीय कबीरुल शेख को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, हालांकि जाली नोटों का परिमाण केवल 1.34 लाख रुपये है, लेकिन गिरफ्तारी को इस बात के प्रमाण के रूप में देखा जा रहा है कि कोरोना महामारी के दौरान भी जाली नोटों के तस्कर सक्रिय हैं। कोरोना संकट काल के दौरान पिछले कुछ महीनों में जाली नोटों के साथ मुर्शिदाबाद जिले में संभवतः यह पहली गिरफ्तारी है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।