राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे रोहित के खिलाफ जयपुर की 23 साल की युवती ने दिल्ली में रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार रेप किया। मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया। शादी तो नहीं की, लेकिन उसे जबरन हनीमून पर ले गया। पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करा दिया। परेशान होकर पीड़िता ने खुदकुशी की कोशिश की। इससे बची तो रोहित मारपीट पर उतारू हो गया। आखिरकार पीड़िता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। ये केस दिल्ली में जीरो एफआईआर के तहत हुआ है।
असल में ये कानून है कि कोई भी लड़की रेप जैसे संगीन क्राइम को देश के किसी भी थाने में दर्ज करा सकती है। कोई भी थाने की पुलिस लड़की की शिकायत लिखने से मना नहीं कर सकती है। पुलिस उस केस में जीरो एफआईआर दर्ज करेगी. ये कानून साल 2012 में निर्भया गैंगरेप घटना के बाद लाया गया था। इस केस में दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 312 (गर्भपात कराना), 328 (जहर देकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश), 366 (शादी के लिए अपहरण करना), 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक रेप), 506 (जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
अब राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे पर रेप का मामला तूल पकड़ रहा है। पीड़िता लड़की का आरोप है कि रोहित जोशी ने पहले मांग में सिंदूर भरी और पत्नी होने की बात कहकर हनीमून पर ले गया। कई बार उसने नशीला पदार्थ देकर रेप भी किया। जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो दवा खिलाकर अबॉर्शन करा दिया। इस मामले में नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को राजस्थान के सवाई माधोपुर भेज दिया गया है।
मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, पीड़ित लड़की की दोस्ती फेसबुक के जरिए रोहित जोशी से हुई थी। दोनों में फिर चैट होने लगी और कई बार मुलाकात भी की। पीड़िता का दावा है कि रोहित उसे पिछले साल जनवरी में अपने दोस्त के घर सवाई माधोपुर ले गया था। वहां पर कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया था।
इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा था. अब पीड़िता इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस से आरोपी मंत्री बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है।पीड़ित लड़की का कहना है कि 20 अप्रैल 2021 को रोहित उसे अपने एक दोस्त के फार्म हाउस पर ले गया था।
वहां पर उसने मेरी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद बोला कि अब वह पत्नी बन चुकी है और जल्द ही पूरे परिवार के साथ पार्टी दूंगा. इसके बाद टालमटोल करता रहा और फिर 26 जून 2021 को मनाली ले आया।यहां पर बोला कि यही हमारा हनीमून है। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रिलेशन में रहे।
11 अगस्त 2021 को लड़की प्रेग्नेंट हो गई. इसके बाद से ही रोहित धमकाने लगा। कई बार मारपीट की। जिसके निशान लड़की के हाथों पर आज भी है। इसके बाद उसने जबरन अबॉर्शन भी करा दिया था। हाल में ही 17 अप्रैल 2022 को फिर से आरोपी उसे दिल्ली के होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ देकर रेप किया. जिसके बाद पीड़िता ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।