Home राष्ट्रीय पद्म पुरस्कार के लिए 24 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित

पद्म पुरस्कार के लिए 24 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित

5
0

जागेशवर प्रसाद वर्मा कि रिपोर्ट 

बलौदाबाजार,24 जुलाई 2021/गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इसवर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किए जाने वाले पद्म पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए पात्र व्यक्तियों से निर्धारित प्रारूप में नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है। वर्ष 2022 में पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करने के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य, पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव 24 अगस्त 2021 तक कार्यालय कलेक्टर बलौदाबाजार- भाटापारा द्वारा मंगाई गयी है।पद्म पुरस्कार देश प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार है।

वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इस पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता प्रदान की जाती है एवं इसे सभी क्षेत्रों, विषयों जैसे कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरी, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवा के लिए प्रदन किया जाता है। कोई भी व्याक्ति किसी भी जाति, व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के पात्र है। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली वेबसाईट-एचटीटीपीएस/पद्मअवार्डस डाॅट जीओव्ही डाॅट इन  https://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। डाॅक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में काम करने वाले व्यक्तियों सहित सरकारी सेवक,पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।