Home राष्ट्रीय भारतीय महिला हॉकी टीम के कांस्य पदक से चूकने के बाद भी शानदार...

भारतीय महिला हॉकी टीम के कांस्य पदक से चूकने के बाद भी शानदार प्रदर्शन से जीता करोड़ो फैंस का दिल

4
0

भारतीय महिला हॉकी टीम का सफर टोक्यो ओलंपिक में खत्म हो गया। ब्रॉन्ज मेडल के मैच में भारतीय टीम को ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार झेलनी पड़ी। भारतीय महिला टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 0-2 से पिछड़ने के बावजूद जबर्दस्त वापसी करते हुए एक समय 3-2 की बढ़त हासिल कर ली थी

करोड़ों भारतीय फैन्स को भारतीय महिला टीम से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन चौथे नंबर पर रहने के बावजूद पूरा देश इन लड़कियों को सलाम कर रहा है। टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इसी टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया था। इसके बाद टीम को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। ब्रॉन्ज मेडल मैच में टीम को ग्रेट ब्रिटेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा

और इसके बाद भारतीय महिला खिलाड़ी मैदान पर ही रोने लगीं। गोलकीपर सविता, जो पूरे टूर्नामेंट में गोलपोस्ट के आगे दीवार की तरह डटी रहीं, वह भी इस हार के बाद अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं।

भारत ने इस मैच को जीतने के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया था। आखिरी क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी कॉर्नर देना और उसका बचाव नहीं कर पाना अंत में टीम को सबसे ज्यादा भारी पड़ा और ग्रेट ब्रिटेन ने यहीं पर 4-3 से बढ़त हासिल कर ली, जो बाद में निर्णायक स्कोर साबित हुआ। ये तस्वीरें दिल तोड़ने वाली हैं, लेकिन इन लड़कियों ने टोक्यो में एक मिसाल कायम कर दी है। इन्होंने साबित कर दिया है कि महिला हॉकी पर बनी फिल्म चक दे इंडिया! को सच किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरा देश इन बेटियों को सलाम कर रहा है और यह भी किसी जीत से कम नहीं है। इन लड़कियों ने साबित कर दिया है कि इस बार हम मेडल से चूक गए तो क्या, अगली बार जरूर मेडल लाएंगे।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।