सोशल मीडिया पर सांसद का एक धांसू डांस वीडियो वायरल हो रहा है। पहले रवीना टंडन और फिर कटरीना कैफ… दोनों ने जब भी टिप-टिप बरसा पानी पर डांस किया तो दुनिया फैन हो गई। लेकिन अगला वीडियो है पाकिस्तान से। उन्होंने इस गाने पर ऐसा धांसू डांस कर दिया है कि वीडियो देखकर लोग उनके फैन हो गए हैं। तो चलिए, कटरीना और रवीना से थोड़ा आगे निकलकर पाकिस्तान के इस सांसद का डांस वीडियो आपको दिखाते हैं, फिर आप अपनी राय देना कि आखिर आपको कैसा लगा उनका यह डांस वीडियो।
Tip Tip Barsa Paani 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/0IBo4J4oqq
— Taimoor Zaman (@taimoorze) January 5, 2022
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी इस बात का नहीं पता चला कि वो किसी शादी में हैं या फिर किसी अन्य कार्यक्रम में, लेकिन आसपास सारे लोगकुर्ते और पजामी में ही दिखते हैं। इस सांसद का नाम आमिर लियाकत है। वो दो लड़कियों के साथ श्टिप-टिप बरसा पानीश् पर डांस करते हैं।
जब लोग देखते हैं कि आमिर लियाकत तो जबरदस्त डांस कर रहे हैं, तो आसपास के लोग भी झूम पड़ते हैं और उनके लिए सीटियां बजने लगती हैं लोग उनको चीयर करने लगते हैं, कई लोग उनका वीडियो रिकॉर्ड भी करते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों को उनका वीडियो काफी पसंद आया।
पहले भी एक बार उनके नागिन डांस का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद बहुत से इस्लामिक लोगों ने उनकी आलोचना की थी और कहा था कि यह सब वो एक तरह से लोगों में फेमस होने के लिए कर रहे हैं। वैसे आपको कैसे लगा आमिर लियाकत का डांस वीडियो?
“میں ایسی ٹیم لاوں گا کہ آپ سوچ بھی نہیں سکتے”-IK pic.twitter.com/qUIWlxQfSO
— Abdul Moiz Jaferii (@Jaferii) April 19, 2021
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।