Home राष्ट्रीय President Election । यशवंत सिन्हा बोले द्रौपदी मुर्मू से पूछे जाने चाहिए...

President Election । यशवंत सिन्हा बोले द्रौपदी मुर्मू से पूछे जाने चाहिए ये सवाल, पीएम पर भी तोड़ी चुप्पी

5
0

डेस्क। विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आए थे। यशवंत सिन्हा ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से भेंट की। यशवंत सिन्हा ने इस दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया।

लखनऊ में यशवंत सिन्हा ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाते हैं तो वह अकेले संविधान के प्रति जवाबदेह होंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि उनका प्रधानमंत्री से टकराव होगा। अपने बयान में मोहम्मद जुबैर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मैं सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को रोकने की कोशिश करूंगा। मैं संविधान के तहत दिए गए अधिकारों के अलावा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता की भी रक्षा करूंगा। उन्होंने कहा मैं मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा करता हूं।” इसके साथ ही यशवंत सिन्हा ने जुबैर की गिरफ्तारी को नाजायज भी बताया।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने पत्रकारों से एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से यह पूछने के लिए भी कहा कि देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति के साथ-साथ विदेश नीति पर उनके क्या विचार क्या हैं? साथ ही समाज में जो हो रहा है, उसके बारे में वह क्या सोचती और महसूस करती हैं? 

बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यशवंत सिन्हा ने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया। पीएम नरेंद्र मोदी से अपने मतभेदों को लेकर उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके पीएम के साथ निजी मतभेद नहीं हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि उनकी नीतियों और कामकाज की शैली से लड़ाई है।”

जानकारी के लिए बता दें कि यशवंत सिन्हा शुक्रवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे और वह विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे और 21 जुलाई को इसके नतीजे आएंगे। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं, जो आदिवासी समाज से आती हैं आज वो लखनऊ के दौरे पर हैं।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।