कांग्रेस: पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भारत की महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह कर विवादों में घिर गए हैं। सत्ताधारी दल भाजपा लगातार उनकी इस टिप्पणी की आलोचना कर रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति पद के लिये घोषित हुआ है कांग्रेस को उनसे समस्या होने लगी है। कांग्रेस ने शुरुआत से उनका उपहास किया है उन्हें कठपुतली कहा है।
#WATCH मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं: अधीर रंजन चौधरी,कांग्रेस, दिल्ली pic.twitter.com/lLGWl7BOZb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2022